मिट्टी की पिच और सीमेंट की पिच में क्या फर्क होता है
मिट्टी की पिच और सीमेंट की पिच में क्या फर्क होता है
सबसे पहले आपको ये जानने की ज़रूरत है की आप जिस ग्राउंड की पिच पर खेलते हैं वो पिच खेलने के लिए क्यों ज़रूरी है, और हम सीमेंट की पिच पर मैच क्यों नहीं खेल सकते.
सीमेंट की पिच सिर्फ प्रैक्टिस के लिए होती है जो नेट्स में होती है नेट्स पिच को जाल से कवर करने के लिए होता है ताकि
क्रिकेटर अपनी प्रैक्टिस खुलकर कर सके और बॉल्स को ग्राउंड में यहाँ वह फैलने से रोका जा सके, इससे टाइम और मेहनत
दोनों की बचत होती है अक्सर हर क्रिकेटर नेट्स पर ही प्रैक्टिस करता है.
तो हम वापस अपने टॉपिक की और बढ़ते हैं, जैसा की अभी हमने बताया की हम ग्राउंड में सीमेंट की पिच पर नहीं खेल सकते
क्युकी दोनों ही पिच में बहुत अंतर होता है सीमेंट की पिच मिट्टी की पिच के मुक़ाबिले काफी फ़ास्ट होती है जिसपर प्रैक्टिस करने से काफी फायदा होता है, और बैट्समेन की खेलने की स्पीड भी बढ़ जाती है और वो फ़ास्ट बॉलर को आसानी से खेलने लग जाता है.
1.मिट्टी की पिच
मिट्टी की पिच जो एक क्रिकेट ग्राउंड के लिए बहुत ज़रूरी होती है बिना पिच के क्रिकेट ग्राउंड की कोई अहमियत नहीं है
ये बेहद सेंसिटिव होती है इसको बेहद मेहनत से बनाया जाता हे ये हर मैच के बाद ख़राब हो जाती है
इसे बार-बार रिपेयर किआ जाता है इसे कड़क और मज़बूत बनाने के लिए इसे रोलर से प्रेस किआ जाता है
पिच जितनी टाइट और हार्ड होगी बॉलर की परफॉरमेंस उतनी ही अच्छी दिखाई देगी, इससे बॉलर को काफी फ़ायदा होता है और बैट्समैन तो कही भी अपनी परफॉरमेंस दिखा सकता है.
2.सीमेंट की पिच
सीमेंट की पिच ज़्यादातर नेट्स पर ही इस्तेमाल की जाती है इसे बार-बार रिपेयर करने की ज़रूरत नहीं होती क्युकी सीमेंट और पत्थर अपने आप में एक मज़बूत मटेरियल है,
नेट्स पर खेलने से बैट्समेन की परफॉरमेंस इम्प्रूव हो जाती है, लेकिन नेट्स पर अक्सर बॉलर बैट्समेन पर हावी रहता है.
क्युकी सीमेंट वाली पिच पर बॉल की रफ़्तार मिट्टी वाली पिच से ज़्यादा तेज़्ज़ होती है.
इस पिच की सबसे अच्छी बात ये हे की एक अच्छी क्रिकेट अकादमी में इस पिच पर रोज़ 20 से 30 बैट्समेन प्रैक्टिस करते हैं और इसे बार-बार रिपेयर करने की ज़रूरत नहीं पढ़ती!



Comments
Post a Comment